फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   33 kV power line from the three-year halt

तीन वर्ष से 33 केवी विद्युत लाइन ठप

Wed, 15 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो /अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 15 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

लमगड़ा से देवीधुरा के लिए बनाई गई 33 केवी क्षमता की लाइन तीन वर्षों से

विज्ञापन
ठप पड़ी है। इस लाइन से देवीधुरा तथा यहां के तीन दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होते थे। जब पिथौरागढ़ से 33 केवी की लाइन खराब होने से लोहाघाट क्षेत्र की बिजली गुल होती थी तो इस लाइन से बिजली दी जाती थी। 2012 में भारी वर्षा के चलते यह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

वर्ष 2006-07 में लगभग चार करोड़ रुपये लागत से बनाई गई इस लाइन को लावारिस अवस्था में छोड़ने के सवाल का विभाग के पास कोई जवाब नहीं है। जंगल से गुजरने वाली इस लाइन के कई स्थानों पर तार पेड़ों में लिपट गए हैं। वर्ष 2009 से 2012 तक लाइन के चालू रहने से देवीधुरा और यहां के गांवों को पर्याप्त वोल्टेज मिली, लेकिन इस लाइन के बंद होने से विद्युत व्यवस्था बनाए रखने का दूसरा विकल्प भी ठप पड़ गया।
विज्ञापन


हर हाल में चालू हो लाइन
लमगड़ा-देवीधुरा लाइन की स्वीकृति दिलाने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया का कहना है कि इस लाइन को लावारिस छोड़कर क्षेत्रीय लोगों के साथ विभाग ने नाइंसाफी की है। लाइन को इतने लंबे समय तक क्यों और किन परिस्थितियों में बंद रखा गया, इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में नहीं रहती थी समस्या
कनिष्ठ प्रमुख हयात सिंह बिष्ट का कहना है कि इस लाइन के चालू रहनेे से यहां विद्युत की कोई समस्या नहीं रहती थी। करोड़ों रुपये व्यय करने के बावजूद यदि इस लाइन से जनता को कोई लाभ नहीं है तो इसका निर्माण क्यों किया गया।


मरम्मत के लिए टेंडर आमंत्रित किए
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय प्रक्रिया के बाद लाइन में मरम्मत का कार्य शुरू कर उसे चालू करने का प्रयास किया जाएगा। बजट के अभाव में लाइनों की समय से मरम्मत न होने से उसमें प्रतिवर्ष नुकसान बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed