{"_id":"5c95253dbdec22144002e165","slug":"31553278269-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादली होली कमेटी के संजय जोशी बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादली होली कमेटी के संजय जोशी बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। होली कमेटी मादली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संजय जोशी को अध्यक्ष और देव सिंह खाती को सचिव चुना गया। इस दौरान नवोदित फनकारों का सम्मान हुआ। बताया गया कि कमेटी का खाता एक लाख रुपये पार कर गया है।
शुक्रवार को सूबेदार भूवन चंद्र पांडेय के आवास में हुई बैठक में इस वर्ष के सफल होली आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया। नई कार्यकारिणी में मोहन जोशी उपाध्यक्ष, विक्रम खाती कोषाध्यक्ष, हरीश राय, भानू पांडेय, संजय पांडेय, प्रकाश पांडेय, महेंद्र खाती, हीरा खाती और इंदर पाटनी सदस्य चुने गए। स्टोर का दायित्व प्रहलाद सिंह बोहरा को सौंपा गया।
कमेटी ने नवोदित फनकार आयुष तिवारी को सम्मानित करते हुए बताया कि अब हर वर्ष नए कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वेदांती होली महोत्सव के दौरान उनका अभिनंदन किया जाएगा। कमेटी के आय व्यय पर चर्चा के दौरान बताया गया कि कमेटी के खाते में एक लाख अठारह हजार तीन सौ बारह रुपये शेष है। अगले साल त्यारकूड़ा में कृपाल दत्त जोशी के यहां चीर का आयोजन तय हुआ। बैठक में मल्ली मादली, मांजगांव, देवल, छतार, तल्ली मादली, त्यारकूड़ा के सदस्य मौजूद रहे।