फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है...

हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है...
जिलेभर में रंगों का पर्व होली (छरड़ी) उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही निकली होल्यारों की टोलियों ने एक दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाया। शराब का हुड़दंग भी खूब रहा लेकिन कोई अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आई।
विज्ञापन


पूल्ड हाउस में डीएम डॉ. रणवीर सिंह चौहान और एसपी धीरेंद्र गुंज्याल सहित तमाम अधिकारियों और कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


होल्यारों की टोलियों ने तुम हम जीयें लाख बरस और हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, आज ना छोड़ेंगे हम तुम्हें हमजोली खेलेंगे, होली खेले रघुवीरा अवध में, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी गीतों का गायन किया। होली खेलने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के छतार, मादली, त्यारकूड़ा, डूंगरासेठी, चक्कू, ढकना, सिप्टी, सैंदर्क, मटेला, कोयाटी, सैदोलाबोरा, सेलाखोला, मल्लीहाट, तल्लीहाट, खर्ककार्की, मुडियानी, फुलारागांव, सिमल्टा, शक्तिपुरबुंगा, नगरगांव, लिस्ता, लटोली, लमाई, तिलौन, डड़ा, कुलेठी, भरछाना, चौड़ाराजपुरा, गौड़ी, तामली के अलावा लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और रीठा साहिब सहित पहाड़ के तमाम हिस्सों में होली धूमधाम से मनाई गई।

आईटीबीपी में हुआ होली मिलन कार्यक्रम
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। सुंई के होल्यारों ने वाहिनी परिसर में हिमवीरों के साथ होली खेली। वाहिनी के प्रभारी सेनानी बृजमोहन सिंह, उप सेनानी सुनील कुकरेती, सहायक सेनानी विनोद भाटी, एसएम श्रीपाल सिंह ने सभी होल्यारों और हिमवीरों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सुंई के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, मदन पुजारी, भुवन चौबे के नेतृत्व में आए गांव के होल्यारों ने खड़ी होली का गायन किया। इधर रायनगर चौड़ी के देवालय मंदिर में खड़ी होली का गायन हुआ।
फोटो 22 एलएचजी 02पी व 03पी

होली खेलत हैं गिरधारी...
लोहाघाट (चंपावत)। रायनगर चौड़ी गांव में देर रात तक बैठकी होली में लोग झूमते रहे। होल्यारों ने राग काफी, जंगला काफी, सहाना, मालकोश, जैजैवंती आदि रागों में होली गीत पेश किए। बृहस्पतिवार रात को गांव के देवालय में नामी रंगकर्मी भैरव दत्त राय (सेठजी) ने होली आज जले, चाहे काल जले, सबके कंथ लौटि घर आए, हमरे पिया परदेश चले और होली खेलत हैं गिरधारी, मुरली चंद बजत ढप न्यारी संग युवति ब्रजनारी गानों की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

पूर्व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र राय ने मैं तो कोसों की कुंजबिहारी सखा, मोरी नई चुनरिया फारी, नीरज राय ने होली के दिन होली आई रे, जरा बाजे बांसुरी बाजे, अरून राय ने होली खेलूंगी उन्हीं के संग, जाके घुघराले बाल, सांवला हो रंग, मनोज राय ने बन में कोयल बोले जिया मोरा डोले घर आजा बलम घर आ-आ-आ, सोनू खुल्बे ने कैसी बंसरी बजाई तोरे कान्हा ने ललक, हिमांशु राय ने कैसे घर ब्याह दी मोरी माता, नवल जोबन मेरा यूं ही बीत जात रे, राजेंद्र राय ने मेरे महबूब आ जा, लगा ले गले, जिंदगानी का कोई ठिकाना नहीं, कल खुदा जाने ये दिन रहे ना रहे गीतों पर श्रोता थिरकते रहे। इस मौके पर आनंद राय, नरेश राय, संजय राय, प्रकाश राय, दीपक राय, रवि, नीरज राय आदि ने सुर में सुर मिलाया। ढोलक में ताल मनोज राय, सुनील राय ने दी।
हमें उतारो पार मला हमसे उतराई ले ली जो..
चंपावत। जिले के बिस्जूल क्षेत्र के कालूखान, दिखोला और पोखरी में भी होली पर्व की धूम रही। फुटलिंगा मंदिर के पुजारी प्रयाग दत्त पंगरिया के नवनिर्मित भवन में छरड़ी को महिला पुरुषों ने एक साथ खड़ी होली गायन किया। यहां तोला, मैरोली, दिखोला, बसान सहित कई गांवों के होल्यारों ने होली में प्रतिभाग किया। भुवन पंगरिया के निर्देशन में उठो लछिमन युद्ध करो भाई और हमें उतारो पार मला हमसे उतराई ले ली जो आदि होली गीत गाए गए। होली गायन में टीकाराम कलखुड़िया, प्रयाग कलखुड़िया, खुशाल सिंह, खीम सिंह, नरेश सिंह, उदय सिंह, रतन सिंह, हेम शर्मा, केदार शर्मा, मुकेश पंगरिया, दिनेश पंगरिया, नवीन पंगरिया, पंकज, राजेश, नीरज आदि मौजूद रहे।


एसपी आवास में नशेड़ियों को तालाब में डुबाया
चंपावत। होली की मस्ती बढ़ाने के लिए शराब पीने वाले नशेड़ियों को पुलिस अधीक्षक आवास में बनाए गए तालाब में डुबाया गया। एसपी आवास में आने वाले होल्यारों के लिए चाट पकोड़े के स्टाल लगाए गए थे। इसके साथ ही नशेड़ियों को तालाब में डुबाने का प्रबंध भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed