{"_id":"5c080277bdec224179148d4a","slug":"31544028791-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा के डाउन स्ट्रीम में आठ दिसंबर से शुरू होगी खनिज निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा के डाउन स्ट्रीम में आठ दिसंबर से शुरू होगी खनिज निकासी
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
बुधवार को एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल की ओर से बुलाई गई खनन विभाग, वाहन स्वामियों और खनन कारोबारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी तकनीकी अड़चन के कारण शक्तिमान ट्रकों की फिटनेश नहीं हो पाई है, लेकिन प्रशासन ने जिन वाहनों की फिटनेश हो चुकी है उन्हें खनिज निकासी की अनुमति दे दी है।
वहीं खनन विभाग ने अप स्ट्रीम में पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी पंद्रह दिन के लिए डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी की छूट दी है।
वन विभाग द्वारा सीमांकन कार्य पूरा करने के बाद वन निगम की खनन इकाई ने गत एक दिसंबर को ही डाउन स्ट्रीम का खनिज निकासी गेट खोल दिया था। खनन बैठक में शक्तिमान ट्रक मालिकों ने परिवहन विभाग द्वारा शक्तिमान ट्रकों की फिटनेश नहीं करने का मामला उठाया।
जिस पर एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि फिटनेश में तकनीकी अड़चन आ रही है, जिसके लिए परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा गया है। आदेश मिलते ही फिटनेश कर दी जाएगी। बैठक में तय हुआ है कि फिटनेश हो चुके ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के स्वामी आठ दिसंबर से खनिज निकासी शुरू करेंगे। बैठक में तहसीलदार पूनम पंत, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, खनन शक्तिमान ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी, जगदीश खर्कवाल, ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन अध्यक्ष चंदन सिंह, पवन पांडेय, जगदीश सिंह, कमल गुप्ता, बॉबी भट्ट, अनिल प्रसाद सिन्हा आदि थे।