{"_id":"5bbf8f6ebdec224ff06dba69","slug":"31539280750-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधिक साक्षरता क्लब का मुआयना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधिक साक्षरता क्लब का मुआयना किया
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/देवीधुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. याकूब ने बृहस्पतिवार को जिले के पहले विधिक साक्षरता क्लब (एलएलसी) का निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में बने इस क्लब की गतिविधियों की जानकारी हासिल की। क्लब प्रभारी मदन राम आर्या और पैरा लीगल वॉलंटियर डॉ. प्रकाश जोशी शूल को क्लब के संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए। एलएलसी का मकसद स्कूली छात्र-छात्राओं को कानूनी रूप से जागरूक करना है।
इधर देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य एएस उनियाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लगे विधिक साक्षरता शिविर में पैरा लीगल वॉलंटियर केशर सिंह फर्त्याल ने छात्रों को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, बाल श्रम, बाल विवाह, आरटीआई, आरटीई सहित कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी। वहां डॉ. एसके सिंह, डॉ. नवीन शर्मा, जगत सिंह बिष्ट, डॉ. इंद्रा बिष्ट, दीक्षा बिष्ट आदि थे।