{"_id":"5b9bf30a867a557f5e02c1af","slug":"31536946954-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों का स्थानांतरण रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों का स्थानांतरण रद्द करने की मांग
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी प्राध्यापकों की स्थानांतरण सूची में स्थानीय महाविद्यालय के प्राध्यापकों का भी स्थानांतरण करने का छात्रसंघ ने विरोध किया है। उन्होंने आदेश को महाविद्यालय एवं छात्रहित के विपरीत बताते हुए स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त कर रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती करने की मांग उठाई है।
छात्रसंघ अध्यक्ष सूजन के नेतृत्व में प्राचार्या डॉ. जीप्रकाश के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में पहले ही विषय विशेष के प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं, ऊपर से यहां तैनात प्राध्यापकों का स्थानांतरण करने से कॉलेज का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होगा।
ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ सचिव जगजीत सिंह गांधी, उप सचिव कबीर सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, अमन ठाकुर, सूरज प्रसाद, राहुल कुमार, महेश सामंत, नीरज मिश्रा आदि थे।