{"_id":"5b75b3ca42c7925b3c0b054c","slug":"31534440394-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग नियंत्रण केंद्र का सीएमओ ने औचक मुआयना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग नियंत्रण केंद्र का सीएमओ ने औचक मुआयना किया
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बृहस्पतिवार को छतार स्थित जिला क्षय रोग नियंत्रण केेंद्र का औचक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कार्यालय परिसर के बीचों-बीच से आम रास्ते का उपयोग किया जा रहा है। वहीं केंद्र के किनारे की जमीन का कतिपय स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण करने, टाइप-4 आवास पर स्थित जमीन पर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा खेती करने की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। सीएमओ ने इस मामले में जरूरी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण में अस्पताल मेें डॉक्टर सहित सभी स्टाफ मौजूद था। यहां कुल 32 रोगी पंजीकृत हैं। केंद्र के प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने अस्पताल के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता का आग्रह किया। अलबत्ता कहा कि चंपावत के अस्पताल से क्षय रोग के मरीज नहीं आ रहे हैं। सीएमओ ने जिला अस्पताल से क्षय रोगियों को इस केंद्र में भेजने के सीएमएस को निर्देश दिए। साथ ही बायोवेस्ट मैनेजमेंट एक्ट के अनुरूप अस्पताल में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण करने की हिदायत दी।