{"_id":"5b6dce964f1c1b05468b6fb2","slug":"31533922966-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में हो रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में हो रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की लोहाघाट शाखा के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से कैलाश मुरारी को अध्यक्ष और नरेंद्र कुमार को शाखा मंत्री चुना गया।
शुक्रवार को लोहाघाट शाखा परिषद में एनडी भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिपो को नई बसें देने के साथ लोहाघाट में बस स्टेशन के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। वक्ताओं ने समय से वेतन देने, संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों, कार्यशाला कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों को उचित मानदेय देने के साथ तमाम समस्याओं पर चर्चा की।
संजय मेहर और मोहन गुरुंग की देखरेख में हुए चुनावों में कैलाश मुरारी को शाखाध्यक्ष, केडी जोशी, एनडी भट्ट उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार शाखा मंत्री, नरेश करायत, सतीश जोशी संयुक्त मंत्री, मधुसूदन जोशी संगठन मंत्री, रमेश लाल कोषाध्यक्ष, नंदन भट्ट लेखा परीक्षक, सूरजभान सिंह, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, शंकर पाल, सुरेश टम्टा, सीएस दानी, एसके मौर्या, जानकी देवी को क्षेत्रीय सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही। इस मौके पर दुर्गा देवी, आत्म प्रकाश, अशोक सिंह, सुरेश चंद्र, ईश्वरी आदि कर्मचारी मौजूद थे।