{"_id":"5acbad784f1c1bf5618b67d1","slug":"31523297656-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेस्ट शाखा में नकद करेंसी की कमी से दिक्कतें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेस्ट शाखा में नकद करेंसी की कमी से दिक्कतें बढ़ी
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। यहां भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट शाखा में नकद करेंसी की कमी के कारण अन्य छोटे बैंकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बैंकों को रेजगारी के रूप में धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे लेने में छोटे बैंक इंकार कर रहे हैं, जिसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बैंक शाखा प्रबंधक एनके जौहरी के अनुसार सोमवार को चेस्ट शाखा में एक करोड़ की नकदी रहने के कारण बैंकों को सिक्कों के रूप में धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। दूसरी ओर सहकारी बैंक सहित अन्य छोटे बैंकों में नकदी का संकट पैदा हो गया है। उधर, सोमवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ उमड़ी।