फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नंधौर में बारहसिंघा, हिरण देखकर पर्यटक हुए रोमांचित

नंधौर में बारहसिंघा, हिरण देखकर पर्यटक हुए रोमांचित

Thu, 05 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नंधौर में बारहसिंघा, हिरण देखकर पर्यटक हुए रोमांचित

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में टनकपुर से होकर जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक आने लगे हैं। पर्यटकों को सेनापानी गेस्ट हाउस में कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिल रहा है, जबकि पांच घंटे के भ्रमण में जगह-जगह हिरण, बारहसिंघा आदि वन्यजीवों एवं विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं।


बृहस्पतिवार को नेचर गाइड सौरभ कलखुडिया की जिप्सी में भ्रमण को निकले पर्यटकों ने बताया कि सेनापानी के पास किलपुरा रेंज में वन्यजीवों के लिए बनाए गए तालाब में वन्यजीव प्यास बुझाने आ रहे हैं, जिन्हें आसानी से देखा गया। बताया कि सेनापानी के गेस्ट हाउस में उन्होंने कुमाऊंनी व्यंजनों का भी स्वाद चखा। व्यंजनों में भांग की चटनी, मुनस्यारी का राजमा, चावल आदि खाने को मिला। स्थानीय पर्यटक मनीष श्रीवास्तव, सरस्वती देवी ने बताया कि पांच घंटे की जंगल सफारी में बारहसिंघा, हिरण समेत कई प्रजाति के पक्षी उन्हें देखने को मिले। उनका यह सफर बेहद अच्छा रहा। उन्होंने माना कि उनका नंधौर वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण का फैसला सही था। अब वे अपने अन्य रिश्तेदारों एवं मित्रों को साथ लाकर एक बार और जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे। इधर, पर्यटक मो. जावेद, नदीम खान, आखिया को भी जंगल सफारी खूब भायी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed