फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   उपनल कर्मियों ने शुरू किया दो दिनी कार्य बहिष्कार

उपनल कर्मियों ने शुरू किया दो दिनी कार्य बहिष्कार

Mon, 08 Jan 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
उपनल कर्मियों ने शुरू किया दो दिनी कार्य बहिष्कार
कई सालों से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे उपनल कर्मचारियों ने चंपावत में भी दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में दिन भर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने उपनल कर्मियों समान कार्य के लिए समान वेतन व सुरक्षित भविष्य की मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी पीएस धामी ने कहा कि यदि दो दिनों के कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार समान काम पर समान वेतन एवं सुरक्षित भविष्य का शासनादेश जारी नहीं करती है तो प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। जिला संयोजक रमेश सुतेड़ी ने कहा कि सरकारी विभागों में सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू हो गई हैं, जबकि उपनल कर्मचारी सात-आठ हजार रुपये मासिक पर काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष पवन डुंगरिया ने कहा कि सरकार का उपनल कर्मियों के प्रति रवैया निराशाजनक है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन करने वालों में कमल बुंगला, दीपा खर्कवाल, जिला मंत्री नवीन जोशी, मनोज गड़कोटी, राजेंद्र सिंह, धीरज उप्रेती, भीम सिंह, देवेंद्र बोहरा, राजेश फर्त्याल, हीराबल्लभ कुलेठा, अमित भट्ट, ममता बिष्ट, ममता जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया, शासन के खिलाफ नारेबाजी की
समान कार्य के लिए समान वेतन और सुरक्षित भविष्य की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed