{"_id":"5a452f244f1c1b0e788b5672","slug":"31514483492-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन जारी
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के साथ धोखा करार देते हुए बृहस्पतिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जब तक जन कल्याणकारी योजना के लंबित देयक 60 करोड़ रुपये की धनराशि का निगम को भुगतान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।
संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारियों को 18000 न्यूनतम मानदेय देने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन की राह पकड़ी थी। उन्होंने बुधवार मध्य रात्रि से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन देर रात सरकार से हुई वार्ता के बाद कर्मचारी यूनियन ने कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया। वहीं संयुक्त परिषद अभी आंदोलन पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को भी परिषद से जुड़े रीजन के तीनों डिपो के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में सूरजभान सिंह, बलदेव प्रसाद, तेजवीर सिंह, नरेंद्र द्विवेदी, पवन कुमार, विनोद नोटियाल, टीका सिंह, एनडी भट्ट आदि शामिल थे।