{"_id":"5a1451514f1c1b686a8b4bb4","slug":"31511280977-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत:जीजीआईसी में शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर करें नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत:जीजीआईसी में शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर करें नियुक्तियां
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की कमी के कारण पठन-पाठन में दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में शिक्षक-अभिभावक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला मुख्यालय के इस विद्यालय में दूर-दूर से छात्राएं आती हैं। विद्यालय में शिक्षिकाओं की कमी से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्तमान में स्कूल की छात्रा संख्या 555 है। ज्ञापन में स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना में छात्राओं के भोजन ग्रहण करने के लिए टिन शेड बनाए जाने, स्कूल के मुख्य भवन के प्रथम तल की छत की मरम्मत किए जाने, खिड़कियों में शीशे और जालियां लगाने, छात्राओं के लिए मेज-कुर्सी की व्यवस्था करने, पेयजल की कमी दूर करने आदि की मांग उठाई है।
अभिभावक संघ अध्यक्ष शेखर चंद्र भट्ट की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन देने वालों में हेमा देवी, तुलसी दत्त, रमेश चंद्र जोशी, सुंदरी देवी, मनोज जोशी, रमेश सिंह, मंजू जोशी आदि अभिभावक शामिल थे।