फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24 players selected for sub junior kabaddi

Champawat News: सब जूनियर कबड्डी के लिए 24 खिलाड़ी चयनित

Tue, 07 Oct 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 07 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
24 players selected for sub junior kabaddi
बनबसा में मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल खेल मैदान चयन ट्रायल में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की टीम के लिए मंगलवार को चयन ट्रायल लिया। बमनपुरी स्थित मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल खेल मैदान में हुए सब जूनियर कबड्डी ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल संस्थान, खेल वैज्ञानिक एवं नेशनल साइकिलिस्ट आस्ट्रेलिया जान ग्रेगरी ने किया।
विज्ञापन

बता दें कि 23वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक कुंडेश्वरी, काशीपुर (यूएस नगर) में होगी। कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव जगदेव सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में बनबसा और टनकपुर के विभिन्न स्कूलों के 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 12-12 बालक-बालिकाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मैक्स्टन स्ट्रांग के डायरेक्टर क्लिफ्टन शिप्वे, प्रबंधक गिरीश जोशी, प्रधानाचार्या फिलिस जार्ज, ग्लोरियस एकेडमी बनबसा की खेल प्रशिक्षक अरुणिमा रावत, मैक्स्टन स्कूल के अविनाश कुमार, माइका डेविड, किशन चंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed