{"_id":"5c0803a2bdec2241682921dd","slug":"21544029090-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ की तैयारियों को चुनौती के रूप में लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ की तैयारियों को चुनौती के रूप में लें
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। खेल निदेशक प्रताप सिंह शाह ने राज्य में 11 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जिला युवा कल्याण अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए।
खेल महाकुंभ को 2020 में राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की चुनौती के रूप में लें और इसकी शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से करें। खेल महाकुंभ का उद्देश्य राज्य में खेलों का माहौल बनाना तथा खेल महाकुंभ के दौरान उच्च प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिह्नित कर खेल विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
न्याय पंचायत स्तर पर सभी ड्राप आउट युवाओं के साथ-साथ सरकारी, गैर सरकारी, निजी तथा जवाहर नवोदय, राजीव नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालयों, शिशु मंदिरों, स्कूलों, आईटीआई, छात्रावासों, सैनिक स्कूलों आदि में खेलों में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को भी प्रतिभाग करने का मौका दें।
विज्ञापन
न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी विकासखंड में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने युद्ध स्तर पर तैयारी के साथ निर्णायकों, आयोजकों, समितियों आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, खेल अधिकारी आरएस धामी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी सहित बीओ हरीश जोशी, जसवंत खड़ायत आदि उपस्थित रहे।