फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   50 लोगों के खाते में नहीं गई आवास की धनराशि

50 लोगों के खाते में नहीं गई आवास की धनराशि

Fri, 26 Oct 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
50 लोगों के खाते में नहीं गई आवास की धनराशि
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो साल के भीतर 964 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से 939 आवास के आवेदनों का जीओ टैग कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक अकाउंट गलत होने से 50 लोगों के खातेे में आवास योजना की धनराशि नहीं जा पा रही है। अब तक 964 आवेदन में 914 को पहली किस्त, 467 को दूसरी और 240 को तीसरी किस्त खाते में डाल दी गई है।

प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए आवेदकों को एक लाख 30 हजार की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त में 50 हजार, दूसरी और तीसरी किस्त में 40-40 हजार रुपये दिए जाते है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों ने जनधन खाते लगाए है। इन खातों की सीमा कम होने से इन खातों में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि नहीं जा पा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदकों से नए खाते मांग लिए है। ब्लॉक में नए खाते पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं को आवास बनाने के लिए पहली किस्त खाते में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 964 लोगों का चयन किया है। इसमें से 939 का जीओ टैग हो चुका है। 50 लोगों के बैंक अकाउंट गलत लगे होने से उनके खातों में धनराशि नहीं जा पा रही है। लोगों से नए खाते मांगें है, खाते पहुंचने के बाद पहली किस्त डाल दी जाएगी।
- पूरन सिंह रावत, बीडीओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed