{"_id":"5bd1f929bdec226d0679c86c","slug":"21540487465-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से अधिक बच्चों पर वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से अधिक बच्चों पर वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में टनकपुर पालिकाध्यक्ष एवं बनबसा पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा-कांग्रेस समेत सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि दो से अधिक बच्चे होने पर वार्ड सदस्य के एक प्रत्याशी का नामांकन अवैध घोषित किया गया है।
टनकपुर पालिकाध्यक्ष पद के लिए सात तो बनबसा पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। टनकपुर पालिका के 11 वार्डों के सदस्य के लिए 40 और बनबसा पंचायत के सात वार्डों के सदस्य पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं।
रिटर्निंग अफसर/एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने बताया कि टनकपुर, बनबसा निकाय अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। टनकपुर पालिका के वार्ड संख्या 1 के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी विपिन गुप्ता का नामांकन दो से अधिक बच्चे होने पर अवैध घोषित किया गया है। वार्ड संख्या एक से विपिन गुप्ता के नामांकन पर उसी वार्ड के प्रत्याशी दिनेश सक्सेना उर्फ नन्हें ने आपत्ति दर्ज की थी।