{"_id":"5bd1f925bdec22694517d529","slug":"21540487461-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन के जवाब को कांग्रेस को आज तक का वक्त दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन के जवाब को कांग्रेस को आज तक का वक्त दिया
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान 23 अक्तूबर को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप का भाजपा ने जवाब भेज दिया है। वहीं इसी आरोप में कांग्रेस की ओर से जवाब शुक्रवार को दिया जाएगा।
चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष पद की निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि भजपा की ओर से मिले जवाब में नारेबाजी न करने और प्रत्याशी के साथ चार से अधिक लोग नहीं होने की बात कही गई है। जवाब में कहा गया है कि जो लोग जुलूस की शक्ल में दिख रहे हैं, उनमें से कई लोग उनकी पार्टी के नहीं है।
भाजपा ने आचार संहिता के अनुपालन करने का भरोसा भी दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस बृहस्पतिवार को मिला है। शुक्रवार तक इसका जवाब भेज दिया जाएगा। आरओ ने कांग्रेस की इस दलील को स्वीकार कर लिया है। अलबत्ता पार्टी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
इधर, लोहाघाट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी एमके तिवारी उर्फ बाबा मोहनानंद तीर्थ ने ऋषेश्वर मंदिर में 23 अक्तूबर को हुए भंडारे (सामूहिक भोज) में उनकी किसी भी भूमिका से इंकार किया है। उन्होंने ऋषेश्वर क्षेत्र के प्रकाश सिंह महरा द्वारा लगाए गए भंडारे का पत्र आचार संहिता प्रभारी को भेजा है।