{"_id":"5bad1693867a557f5929a5e8","slug":"21538070163-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में क्रासकंट्री रेस:नाथू कुमार और ममता महर बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में क्रासकंट्री रेस:नाथू कुमार और ममता महर बने चैंपियन
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। स्मरणोत्सव के रूप में मनाई जा रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर लोहाघाट में क्रास कंट्री हुई। क्रास कंट्री में नाथू कुमार और ममता महर ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी आरसी गौतम ने विजेताओं को ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया।
बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी के दिशा-निर्देेशन में खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
पुरुषों की 10 किमी रेस में नाथू कुमार, धीरज जोशी, नरेंद्र सिंह, सुनील सामंत, योगेश बोहरा, नीरज कुमार और महिलाओं की चार किमी लंबी रेस में ममता महर, शिवानी सिंह, बबीता महर, ममता जोशी, ज्योति खर्कवाल और बबीता बिष्ट पहले छह स्थानों में रही। आयोजन में बीओ जसवंत खड़ायत, नरेंद्र अधिकारी, डीके जोशी आदि ने सहयोग किया।
डीएसओ और खेल विभाग के सीएस ओली ने सभी का स्वागत किया। 28 सितंबर को पाटी और 29 को बाराकोट में क्रास कंट्री प्रतियोगिता होगी।