{"_id":"5b9a9ce3867a557ffe03f033","slug":"21536859363-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की पालिका टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की पालिका टीम से अभद्रता
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पॉलिथीन चेकिंग अभियान के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा चेकिंग कर रही पालिका टीम के साथ कथित अभद्रता करने से विवाद पैदा हो गया। पालिका की टीम ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन बाद में व्यापार मंडल अध्यक्ष के खेद जताने पर मामला निपट गया।
बृहस्पतिवार को ईओ जयवीर सिंह राठी के नेतृत्व में पालिका की टीम पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को दुकानों में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग टीम ने अमित खन्ना के प्रतिष्ठान से डेढ़ किलो पॉलिथीन जब्त कर चालान काटा तो विरोध में मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए। इसी बीच सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी भी वहां पहुंच गए और पालिका कर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की। इस पर ईओ एवं पालिका कर्मियों की टीम कोतवाली पहुंची और व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी।
पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में वार्ता के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा खेद जताने पर मामला रफा-दफा हो गया। ईओ जयवीर सिंह राठी ने बताया कि दुकान में पॉलिथीन मिलने पर अमित खन्ना पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाकर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।