{"_id":"5b994b6d867a55012c3503ec","slug":"21536772973-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर:गौड़ी जमीन का प्रस्ताव शासन ने खारिज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर:गौड़ी जमीन का प्रस्ताव शासन ने खारिज किया
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में बनने वाले वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) भवन के लिए तलाशी गई जमीन को भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप नहीं होने के चलते खारिज कर दिया है। विभाग ने अब नए सिरे से भूमि की खोज तकरीबन पूरी कर ली है।
घरेलू और अन्य तरह के उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को मजबूत कानूनी, आर्थिक और सामाजिक वातावरण देने के लिए जिला स्तर में ओएससी की स्थापना की जानी है। भवन के लिए गौड़ी गांव के जमीन के प्रस्ताव को शासन ने खारिज कर झटका दिया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि ओएससी भवन के लिए भूमि सरकार के निर्देशानुसार थाने और अस्पताल से दो किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए मगर चुनी गई जमीन इसके अनुरूप नहीं होने से इसे खारिज कर दिया गया है। अलबत्ता अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भूमि खोजी गई है। इस प्रस्ताव को डीएम के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वृद्धावस्था और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र भी बनेगा
जिला प्रशासन की मंशा वन स्टॉप सेंटर के नजदीक वृद्धावस्था और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र भी बनाने की है। उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि इसके लिए 16 नाली जमीन की तलाश की जा रही है।