फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जीआईसी चौड़ामेहता में रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए

जीआईसी चौड़ामेहता में रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए

Sat, 04 Aug 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी चौड़ामेहता में रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए
चंपावत। जिले के दूरस्थ जीआईसी चौड़ामेहता में हुई पीटीए, एसएमसी और जनप्रतिनिधियों की बैठक में स्कूल के शैक्षिक उन्नयन के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के पदों को शीघ्रता से भरे जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा मुख्य कार्यालय सहायक और कनिष्ठ सहायक के पदों को भरने, कंप्यूटर में दक्ष प्रयोगशाला सहायक की तैनाती करने, गेट निर्माण, चहारदीवारी निर्माण के साथ ही खेल मैदान और वाणिज्य संकाय की स्थापना किए जाने की मांगें उठाई गई।
विज्ञापन


अभिभावक संघ अध्यक्ष पनी राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजयुमो जिला मंत्री शैलेंद्र बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र टिटगांई, अभिभावक दलीप राम, भगवान सिंह परवाल, धीरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि स्कूल में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के 15 पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित प्रवक्ता के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं, जबकि एलटी में कला तथा विज्ञान शिक्षक के पद रिक्त चल रहे हैं। तय किया गया कि स्कूल की सभी समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर अनिल वर्मा, सुरजीत सिंह, शंकर दत्त, नारायण सिंह, मोहन चंद्र, हरीश राम, गंगा नाथ, केशवी देवी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed