{"_id":"5b44ee524f1c1bc3248b57b3","slug":"21531244114-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतरिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतरिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ग्रामीणों ने बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर के आंतरिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1998-99 में आंबेडकर ग्रामीण सड़क योजना मद से लोनिवि ने सड़क का निर्माण किया था, तब सड़क की चौड़ाई मानक के अनुरूप 24 फुट थी।
धीरे-धीरे कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर चहारदीवारी एवं अन्य निर्माण करने से सड़क काफी संकरी हो गई है। इससे गांव में वाहनों की आवाजाही के वक्त लोगों का चलना दूभर हो गया है। आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय के पास रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र धनी राम ने मकान के आगे मनमाने ढंग से चहारदीवारी का निर्माण किया है, इससे वाहनों की आवाजाही के साथ ही स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है।
ज्ञापन देने वालों में हरी प्रसाद, मोहन सिंह, पद्म, कै. नरी राम, जगदीश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, चंदर राम, कैलाश चंद्र, मनोज कालाकोटी आदि शामिल थे।