{"_id":"5b1ac2c94f1c1bc96b8b5123","slug":"21528480457-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने चलाया सामाजिक अनुभूमि कार्यक्रम 15-40-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने चलाया सामाजिक अनुभूमि कार्यक्रम 15-40-18
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों में प्रवास किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जीवन की जटिलताओं और ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यकर्ताओं ने अभियान संयोजिका और छात्र संघ उपाध्यक्षा पूजा खाती के नेतृत्व में सेलाखोला, रोपा और रौखेत गांवों में प्रवास किया। जिसके तहत ग्राम्य जीवन दर्शन के साथ ही ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को सुना।
कार्यकर्ताओं ने पाया कि मुख्यालय से महज चार पांच किमी की दूरी में स्थित होने के बाद भी गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन गांवों में आज भी शिक्षा, चिकित्सा, पलायन, बेरोजगारी, गैस आपूर्ति आदि की सुविधा का अभाव है। गांवों को जोड़ने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। जो कच्ची सड़क है उसकी हालत भी बदहाल बनी है। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के समक्ष बेबाकी से अपनी समस्याएं रखी गई। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को शासन प्रशासन के माध्यम से हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के शंकर जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, आदर्श भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।