फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार का अपना घर होगा

वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार का अपना घर होगा

Wed, 06 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार का अपना घर होगा

विज्ञापन
चंपावत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार का अपना घर हो सके। इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रत्येक परिवार को अपना घर ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

आवास योजना सिर्फ ईंट और गारे से ही जुड़ी नहीं है, बल्कि यह भावनाओं, बेहतर जिंदगी और सपनों के पूरा होने से भी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भारत 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब तक हर भारतीय का अपना घर होने का सपना पूरा हो जाएगा, यही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत 2022 तक ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ तथा शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार का सपना है कि प्रत्येक परिवार को आवास के साथ ही आधुनिक बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन, शिक्षा के क्षेत्र सुविधा आदि मुहैया हो। इस दौरान पीएम आवास योजना के तहत विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों ने आवास उपलब्ध होने से परिवार के जीवनयापन में हुए सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के विषय में जानकारी दी और अनुभव साझा किए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम डॉ.अहमद इकबाल, प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, डीडीओ आरसी तिवारी, खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed