{"_id":"5b16d7e04f1c1ba66e8b6603","slug":"21528223712-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षाकाल में काश्तकारों को बांटे जाएंगे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षाकाल में काश्तकारों को बांटे जाएंगे कृषि यंत्र
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला भेषज सहकारी संघ की पहली प्रशासकीय बैठक मंगलवार को भेषज भवन में आयोजित की गई। प्रशासक जिला भेषक समन्वयक राकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले बरसात में बीपीएल काश्तकारों को जिला योजना के तहत निशुल्क पौध और कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान संस्था के समस्त वित्तीय आहरण वितरण के लिए बैंकों को भेजे गए हस्ताक्षर पर स्वीकृति का प्रस्ताव पारित किया गया। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के दो माह में संस्था की ओरसे एक करोड़ 12 लाख की खरीद फरोख्त कर 11 लाख रुपये की धनराशि का लाभ अर्जित किया गया है। इस मौके पर सचिव कमलेंद्र पांडेय, खीमानंद भट्ट, भगवत साह आदि उपस्थित रहे। बताते चलें कि राकेश वर्मा ने तीसरी बाद भेषज संघ प्रशासक का पद संभाला है।