{"_id":"59d124ff4f1c1bca538b52b8","slug":"21506878719-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला कमेटी ने लोहावती नदी में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला कमेटी ने लोहावती नदी में चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर लोहावती नदी में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। रामलीला कमेटी के अलावा, पुलिस, राजस्व विभाग और नगर पंचायत के सहयोग से कूड़े का निस्तारण किया गया। लोगों ने नगर और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
रविवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में लोगों ने ऋषेश्वर महादेव मंदिर, बेताल बाबा मंदिर, लोहावती नदी में सफाई की। लोगों ने नदी के चारों ओर फैले कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में एसडीएम आरसी गौतम के अलावा नगर पंचायत के ईओ अभिनव कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक नरेश राय, दीपक सुतेड़ी आदि जुटे रहे।