{"_id":"59c0009e4f1c1b91688b54ad","slug":"21505755294-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर होंगी महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर होंगी महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत की ओर से दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर महिलाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान हाइस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा में पहले पांच स्थान पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया।
सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी कमल कुमार के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि दो अक्तूबर को महिलाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ सुंदर लोहाघाट, स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता, सुई-तागा दौड़, गुब्बारा फुलाओ, कुर्सी दौड़, पानी भरो, रस्साकशी, रुमाल झपट्टा, नींबू दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हाइस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में नगर क्षेत्र में पहले पांच स्थान पर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय, कराटे प्रतियोगिता में चैंपियन रही ज्योति बिष्ट, साक्षी बिष्ट, चंपावत दर्शन पुस्तक के लेखक शिक्षक इंद्र लाल वर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाएं नगर पंचायत में 30 सितंबर तक निशुल्क पंजीकरण करा सकती हैं। बैठक में विमल कलौनी, रेनू गड़कोटी, रमा गोर्खा, परवीन रजा, बल्लू माहरा, पार्वती रावत, मनोज कुमार, गोविंद वर्मा, एलएम भट्ट आदि थे।