{"_id":"593988994f1c1bb10a8b4568","slug":"21496942745-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में बस्तिया के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में बस्तिया के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरोड़ा पुल के पास शराब की दुकान खोलने के प्रयास से भड़के बस्तिया के ग्रामीण बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी दुुकान के लिए चयनित स्थल पर धरना-प्रदर्शन में डटे रहे। उन्होंने कहा कि गांव के आसपास शराब की दुकान खोलने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने शराब विरोधी संगठनों से भी आंदोलन में सहयोग की अपील की है।
किरोड़ा पुल के उत्तरी छोर पर राजमार्ग के किनारे शराब की दुकान खोलने की कोशिश से ग्रामीणों में आक्रोश बना है। विशेषकर महिलाएं घर का कामकाज छोड़ शराब की दुकान के विरोध में धरना-प्रदर्शन पर डटी हुई है। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नवीन सिंह बोहरा एवं पूर्व प्रधान सरोज देवी के नेतृत्व में ग्रामीण धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे। इस दौरान बसंती, रेनू, दीपा, कमला, लक्ष्मी, मंजू देवी, हीरा पांडेय, जीवंती, सीता, राधा, अनीता आदि मौजूद थे।