फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   207 Nepali citizens to be sent today to Nepal

बनबसा बार्डर से 207 नेपाली नागरिकों को आज भेजा जाएगा नेपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
207 Nepali citizens to be sent today to Nepal
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर, बनबसा समेत जिले के सभी राहत कैंपों में रह रहे नेपाली नागरिकों को रविवार को सुबह नेपाल भेजने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन ने कार्यवाही पूरी कर ली है। दोनों देशों के सीमांत जिलों के प्रशासन की सहमति पर यह फैसला लिया गया है। जिले के टनकपुर, बनबसा और चंपावत राहत कैंपों में 207 नेपाली नागरिक एक माह से अधिक समय से ठहरे हैं, जिन्हें अब प्रशासन द्वारा नेपाल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि नेपाल प्रशासन से वार्ता के बाद रविवार सुबह आठ बजे नेपाली नागरिकों को बनबसा सीमा के रास्ते नेपाल प्रशासन के सुपुर्द किया जाएगा। तहसीलदार खुशबू पांडेय और नायब तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि जिले के राहत कैंपों में रह रहे 207 नेपाली नागरिकों को उनके देश भेजने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उन्हें नेपाल सीमा तक छोड़ने के लिए रोडवेज की आठ बसों की व्यवस्था की गई है। टनकपुर व बनबसा के राहत कैंपों में ठहरे 204 के अलावा तीन नेपाली नागरिकों को भी टनकपुर बुला लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed