{"_id":"5caa41bbbdec22142a720e91","slug":"201554661819-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखी बूथों में सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखी बूथों में सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोकसभा चुनाव में जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदान बूथ को सखी बूथ बनाया गया है। सखी बूथ में सभी मतदान कार्मिक महिलाएं होंगी जिनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के वन पंचायत भवन और चंपावत के कुलेठी बूथ को चयनित किया गया है।
सखी बूथ में नियुक्त महिला कर्मचारियों को रविवार को मास्टर ट्रेनरों की ओर से ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना सभी का कर्तव्य है। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया, प्रशिक्षक एमपी जोशी, कमलेश कुमार, गोविंद राम, अशोक कुमार आदि थे।