{"_id":"5c4b54a5bdec227363550855","slug":"201548440741-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के सहायक सेनानी पाटनी राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के सहायक सेनानी पाटनी राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय दिल्ली में स्टाफ ऑफिसर (सहायक सेनानी) पद पर कार्यरत गिरीश चंद्र पाटनी को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। चंपावत जिले के पाटन (लोहाघाट) निवासी पाटनी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
1989 से आईटीबीपी में सेवा कर रहे गिरीश चंद्र पाटनी को कठिन हालात में बेहतरीन कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया है। इससे पूर्व 2018 में गिरीश चंद्र पाटनी को कर्तव्य के प्रति निष्ठा और लगन के लिए महानिदेशक प्रतीक चिन्ह स्वर्ण मंडित वन स्टार और प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनको सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।