फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   निजी वाहनों को हरी झंडी देने से भड़के रोडवेज कर्मी

निजी वाहनों को हरी झंडी देने से भड़के रोडवेज कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
निजी वाहनों को हरी झंडी देने से भड़के रोडवेज कर्मी
लोहाघाट (चंपावत)। कई मार्गों पर निजी वाहनों को संचालित करने के राज्य सरकार के आदेश से रोडवेज कर्मी भड़क गए हैं। आदेश को वापस लेने की मांग की है। आदेश वापस नहीं लेने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चार जनवरी से रोडवेज के समस्त संगठनों के साथ सचिवालय का घेराव करने के साथ 16 जनवरी से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। बाद में उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सरकार ने 11 दिसंबर को अधिसूचना के तहत हल्द्वानी-रानीखेत, हल्द्वानी-नैनीताल, रानीखेत-भीमताल, टनकपुर-लोहाघाट, घाट-पिथौरागढ़ आदि मार्गों पर प्राइवेट वाहनों को संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष कैलाश चंद्र मुरारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार के इस आदेश को जन विरोधी बताया है। कहा गया कि एक ओर परिवहन निगम आर्थिक मंदी की दौर से गुजर रहा है, जिससे कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से परिवहन निगम को बढ़ावा देकर जल्द ही इस अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर रोडवेज के समस्त संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed