फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सार्वजनिक पुस्तकाल खोलने की मांग मुखर, आंदोलन की चेतावनी

सार्वजनिक पुस्तकाल खोलने की मांग मुखर, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 04 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक पुस्तकाल खोलने की मांग मुखर, आंदोलन की चेतावनी
टनकपुर (चंपावत)। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पुस्तकें नहीं मिल पाती है, जिससे वे ठीक से परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


छात्र संघ उपाध्यक्ष रजत त्रिपाठी के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा है कि पुस्तकालय न होने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से विद्यार्थी इस मांग को उठाते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने छात्रों की परेशानी को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ को उचित कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री व शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी नगर अध्यक्ष योगेश सिंह कुुंवर, गजेंद्र बोहरा, रोहित जोशी, अनुष्का सक्सेना, मुकेश सिंह कुंवर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed