{"_id":"5b1038b34f1c1b906e8b587a","slug":"201527789747-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बिरगुल गांव में बिजली के पोल पर चढ़े एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया गया कि यह युवक किसी को बताए बगैर बिजली के पोल पर विद्युत लाइन ठीक करने गया था।
लोहाघाट के प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठायत ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण बिरगुल निवासी ललित जोशी (38) पुत्र जयदत्त जोशी पास के एक पोल पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वह किसी लोहे वाली वस्तु से टकराकर करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर गया। इससे ललित जोशी के सिर और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में परिजन उसे लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉ.रवींद्र बोहरा और फार्मेसिस्ट मुकुल राय ने बताया कि ललित का दायां हाथ आंशिक रूप से जला था और चेहरे, सिर पर गंभीर चोटें आई हुई थी। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया, मगर अमोड़ी के पास ललित ने दम तोड़ दिया।
इधर, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के पाटी क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता बीबी गहतोड़ी ने चंपावत कोतवाली में तहरीर देकर वारदात की सूचना दी। कहा कि बिरगुल निवासी ललित जोशी अनधिकृत रूप से बिजली पोल पर चढ़ा था और गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेलखेत में लाइनमैन करंट की चपेट में आया
चंपावत/टनकपुर। यहां से करीब 34 किमी दूर बेलखेत में बिजली लाइन में काम कर रहा लाइनमैन (स्वयं सहायता समूह से तैनाती) प्रेम बल्लभ भट्ट (50) पुत्र चूड़ामणि भट्ट निवासी बड़ोली चंपावत करंट की चपेट में आ गया। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पोल पर चढ़कर 11 केवी लाइन की खामी को दूर कर रहे थे। तभी करंट लगने से झटके से नीचे गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर चंपावत के जूनियर इंजीनियर रमेश चंद्र पंत एवं अन्य कर्मियों ने लाइनमैन को टनकपुर संयुक्त अस्पताल पहुंचाया।
डॉ.हेमंत शर्मा ने बताया कि करंट से लाइनमैन करीब 30 प्रतिशत झुलसा है। उसके मुंह में काफी चोटें आई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। जेई पंत ने बताया कि लाइनमैन भट्ट ने बृहस्पतिवार को पोल पर चढ़ने से पूर्व एक बार चंपावत बिजली उप केंद्र से शटडाउन लिया। इस काम को पूरा करने के बाद उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल कराई, मगर कुछ देर बाद बेलखेत में वह बगैर शट डाउन लिए पोल पर चढ़ गए और करंट की चपेट में आ गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त लाइनमैन करीब दो सप्ताह पहले भी शटडाउन के बगैर पोल में चढ़ गए। तब एक अन्य लाइनमैन द्वारा शटडाउन लिए जाने से वह बच गए।
एक लाइनमैन के हिस्से 178 किमी लाइन का जिम्मा
चंपावत डिविजन में ज्यादातर लाइनमैन या तो अधिक उम्र के हैं या अनुभवहीन, मगर इससे भी अधिक चुनौती लाइन के सापेक्ष लाइनमैनों की बेहद कम संख्या है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि चंपावत डिविजन में चार विभागीय लाइनमैनों के अलावा 17 लाइनमैन संविदा पर रखे गए हैं। पूरे जिले में एक लाइनमैन के जिम्मे औसतन 178 किलोमीटर लंबी लाइन है। इसके चलते लाइनमैनों पर भी काम का अतिरिक्त दबाव है। इसके अलावा ज्यादातर लाइनमैन पोल पर चढ़ते वक्त सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। वह न तो हाथ में प्लास्टिक के दस्ताने पहनते हैं और नहीं पोल से बेल्ट को बांध खुद को सुरक्षित रख रहे हैं।
इस साल अब तक हुई बिजली दुर्घटनाएं
13 फरवरी : चंपावत विकासखंड के मंच गांव में पोल पर चढ़े लाइनमैन को करंट लगा, घायल।
3 मार्च : टनकपुर के ककरालीगेट में मां पूर्णागिरि धाम के लिए बिछाई जा रही बिजली लाइन में ठेकेदार के कर्मचारी की मौत।
23 मई : लोहाघाट क्षेत्र के गंगनोला में खंभे में चढ़े संविदा के लाइनमैन की करंट लगने से मौत।
31 मई : चंपावत विकासखंड के बेलखेत में बिजली लाइन में काम कर रहा लाइनमैन करंट लगने से गंभीर।
31 मई : चंपावत विकासखंड के बिरगुल में बिजली के खंभे पर चढ़े एक व्यक्ति की मौत।