{"_id":"5ac115824f1c1bee618b4eec","slug":"201522603394-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत के एक साल बाद शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत के एक साल बाद शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वीकृत कोरा लिफ्ट पेयजल योजना में अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि इस योजना को स्वीकृत हुए एक साल बीत चुका है। योजना में निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में मायूसी है। लोगों का कहना है कि इस योजना के निर्माण के बिना पाटी क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान होना संभव नहीं है।
पाटी के लिए 2011 में कोरा नदी से एक लिफ्ट पेयजल योजना प्रस्तावित की गई थी। 5.38 करोड़ रुपये की लागत से करीब 16 किलोमीटर लंबी इस योजना से पाटी, जौलाड़ी, झुड़ैली क्षेत्र की करीब साढ़े छह हजार की आबादी की प्यास बुझाई जानी थी। क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले साल इस योजना को स्वीकृति भी मिल चुकी है। लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
वर्तमान में इस क्षेत्र के लोग को पानी के लिए करीब तीन दशक पुरानी योजना पर आश्रित है। यह योजना क्षेत्र की आधी आबादी को भी पानी की पूर्ति नहीं कर पा रही है। राज्य बनने के बाद से पाटी क्षेत्र की आबादी में तो तेजी से इजाफा हुआ है, लेकिन पानी की नयी योजना का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
नौलों व गधेरों से पानी लाने को मजबूर हैं लोग
भगीरथ सौराड़ी, दुर्गा देवी व हेम शर्मा का कहना है कि लोगों को आधा किलोमीटर दूर तक जाकर नौलों व गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पेयजल योजना को जल्द शुरू कर लोगों की समस्या का निदान किया जाना चाहिए। कोरा पेयजल योजना क्षेत्र की जरूरत है। प्राथमिकता से इसका निर्माण किया जाना चाहिए।
कोट
-पाटी के लिए कोरा लिफ्ट पेयजल योजना प्रस्तावित है। 5.38 करोड़ रुपये की इस योजना की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पिछले वर्ष शासन में भेजी गई है। धन की स्वीकृति के बाद काम शुरू हो सकेगा।
एचसी भारती, अधिशासी अभियंता, जल निगम, चंपावत।
कोट
पाटी क्षेत्र की कोरा लिफ्ट पेयजल योजना को वे लंबे समय से उठाते रहे हैं। पिछले साल योजना को मंजूरी मिल चुकी है। योजना को जल्द शुरू कराने के प्रयास किया जा रहा है।
पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक, लोहाघाट।