फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   समझौते में अवरोध, शारदा से पांचवें दिन भी खनिज निकासी ठप रही

समझौते में अवरोध, शारदा से पांचवें दिन भी खनिज निकासी ठप रही

Sat, 20 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
समझौते में अवरोध, शारदा से पांचवें दिन भी खनिज निकासी ठप रही

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज निकासी की अनुमति देने से उपजा विवाद सुलझने के बाद एक बार फिर उलझ गया है। इसके चलते शनिवार को भी शारदा से खनिज निकासी शुरू नहीं हो पाई। बहरहाल, शक्तिमान ट्रक और ट्रैक्टर मालिकों के बीच समझौते की कवायद जारी है। इधर, शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने ट्रैक्टर मालिकों पर सहमति के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया है।


शारदा से शक्तिमान ट्रकों के साथ ही जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनिज निकासी की अनुमति दी है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल द्वारा इस आशय का आदेश जारी करने के बाद से विरोध में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक मालिक सड़क पर उतर आए। अप स्ट्रीम निकासी गेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन पर डटे ट्रक मालिकों एवं ट्रैक्टर स्वामियों में हुए समझौते के बाद ट्रक मालिकों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर शनिवार से खनिज निकासी शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन इस बीच ट्रैक्टर मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन सिंह द्वारा समझौते को कुछ चुनिंदा ट्रैक्टर मालिकों का फैसला बताते हुए विरोध करने से ट्रक मालिकों ने शनिवार को भी खनिज निकासी नहीं की। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी ने कहा कि ट्रैक्टर मालिकों द्वारा छलावा कर उनके आंदोलन को खत्म किया गया है। समझौते पर एक राय नहीं बनने तक निकासी ठप रखी जाएगी। उधर, शनिवार को पूरे दिन ट्रक और ट्रैक्टर मालिकों के बीच समझौते की कवायद चलती रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed