{"_id":"5a4676794f1c1b10788b581a","slug":"201514567289-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क गैस कनेक्शन से केरोसिन मुक्त होगा चंपावत जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क गैस कनेक्शन से केरोसिन मुक्त होगा चंपावत जिला
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत को नए वित्त वर्ष तक केरोसिन मुक्त जिला बना लिया जाएगा। इसके लिए 2.50 लाख रुपये से कम वार्षिक आमदनी वाले गैस कनेक्शन विहीन राशनकार्ड धारकों को कनेक्शन देने की कवायद की जा रही है। गैस संयोजन देने का लक्ष्य हासिल करने के बाद केरोसिन आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
चंपावत जिले में 57171 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से करीब 21 हजार कार्ड धारकों के पास रसोई गैस संयोजन नहीं है। इन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड दो लीटर केरोसिन दिया जाता है। जिले का केरोसिन का मासिक कोटा 59 किलोलीटर है। लेकिन यहां जरूरत 30 किलोलीटर की है। इसके चलते विभाग ने 29 किलोलीटर केरोसिन को वापस कर दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल का कहना है कि जिले को केरोसिन मुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत गैस संयोजन विहीन राशनकार्ड धारकों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। 2.50 लाख रुपये से कम वार्षिक आमदनी वाले उपभोक्ताओं को ये कनेक्शन मुफ्त में मिलेंगे। डीएसओ ने बताया कि इसकी संपूर्ण लागत सरकार वहन करेगी। इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर व चूल्हे के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।
विज्ञापन
15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा सत्यापन
गैस कनेक्शन विहीन राशन कार्ड धारकों की पहचान के लिए इन दिनों सत्यापन चल रहा है। डीएसओ केके अग्रवाल का कहना है कि तहसील, विकासखंड व ग्राम पंचायत स्तर पर यह कार्य चल रहा है। आधार, बैंक खाता व मतदाता पहचान पत्र के जरिए कनेक्शन नहीं होने की पुष्टि की जाएगी।
जबकि आमदनी का सत्यापन राजस्व उप निरीक्षक करेंगे। सत्यापन का काम 15 जनवरी 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कनेक्शनों की मांग को भेजा जाएगा। जिले के गैसविहीन राशनकार्ड धारकों को अक्तूबर से केरोसिन नहीं मिल रहा है। डीएसओ ने बताया कि अक्तूबर व नवंबर माह में जिले को केरोसिन कोटा नहीं मिला। दिसंबर का कोटा आया है, लेकिन अब यह केरोसिन राशन कार्ड धारकों के सत्यापन के बाद दिया जाएगा।
फिलहाल राशनकार्ड के बगैर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
जिले की चारों गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं को फिलहाल राशनकार्ड के बगैर सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। गैस एजेंसी इन राशन कार्डों में गैस कनेक्शन होने को सत्यापित करने वाली मोहर लगाएगा। चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रदीप कार्की ने बताया कि अब तक 450 उपभोक्ताओं के कार्ड सत्यापित कर लिए गए हैं। वैसे जिले के चारों वितरण केंद्रों में करीब 2000 राशनकार्डों का सत्यापन हो चुका है।