{"_id":"59d919394f1c1bd7538b6483","slug":"201507399993-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट से बीस गुना अधिक मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट से बीस गुना अधिक मिले मुआवजा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले बाराकोट विकास खंड के सूंगरखाल में खुली बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पुर्नवास और पुनर्स्थापना नीति पर ग्रामीणों ने सुझाव रखे। ग्रामीणों ने सर्किल रेट से बीस गुना अधिक मुआवजा देने की मांग की।
शनिवार को प्रधान बसंती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र गोस्वामी ने पुर्नवास और पुनर्स्थापना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचेश्वर बांध बनने से रोजगार मिलने के साथ ही सर्किल रेट से ढाई गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने सर्किल रेट से बीस गुना अधिक मुआवजा देने की मांग की। ग्राम पंचायत अधिकारी गोस्वामी ने बताया कि मकान के लिए दस लाख रुपये, 21 साल से अधिक उम्र के युवाओं को दो साल तक प्रतिपूर्ति धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। ग्रामीणों ने हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, प्रभावितों को मुख्य राजमार्ग के किनारे बसाने की मांग की। बैठक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी एमडी भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक दीपक साही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा राय मौजूद थे।
विज्ञापन