फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गोरलचौड़ मैदान को स्टेडियम में किया जाएगा तब्दील

गोरलचौड़ मैदान को स्टेडियम में किया जाएगा तब्दील

Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान को स्टेडियम में किया जाएगा तब्दील

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान को जल्द ही मिनी स्टेडियम में तब्दील किया जाएगा। स्टेडियम निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल के निर्देश पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने राजस्व टीम के साथ गोरलचौड़ मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान की नापजोख भी कराई। खेल विभाग, होमगार्ड, सैनिक कल्याण कार्यालयों की भूमि को भी नापजोख में

शामिल करने को कहा।


डीएम ने क्रीड़ाधिकारी को जरूरत के मुताबिक 400 मीटर के ट्रैक, भवन, बहुउद्देशीय हाल, वालीबाल, बास्केट बाल के लिए भूमि का चयन कर कार्यदायी संस्थान से प्रस्ताव और आगणन तैयार कराने के निर्देश दिए। बताते चलें कि गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण के लिए युवा कल्याण विभाग को 85.39 लाख रुपये शासन से स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 35 लाख रुपये की धनराशि सीधे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को हस्तांतरित हुई है। इस मौके पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, जिला युवा कल्याण हरीश चंद्र जोशी, शिक्षा विभाग के खेल समन्वयक प्रदीप बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed