{"_id":"5cb0cceebdec2214577e8980","slug":"20-thousand-people-reached-to-maa-poornagiri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तमी पर 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तमी पर 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन
Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
मां श्री पूर्णागिरि के दर्शन के लिए लाईन में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम इन दिनों जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान है। नवरात्र के चलते हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। शनिवार से बाहरी जिलों से पुलिस फोर्स पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मेला और चैत्र नवरात्र के कारण इन दिनों समूचे क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज है। बसों, ट्रेनों, निजी वाहनों के साथ ही साइकिलों और भक्तिगीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं की पैदल आती-जाती टोलियां रास्ते भर भक्तिभाव का अनूठा आनंद प्रदान कर रही हैं। देश के कोने-कोने से भक्तजन देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। नेपाल से भी हर दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम के साथ ही बूम, शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों में चहल-पहल है। इधर चुनाव के चलते मेला क्षेत्र में फोर्स की कमी शनिवार से दूर होने लगेगी। सीओ नरेश चंद का कहना है कि बाहरी जिलों से फोर्स मांगा गया है जो संभवत: शनिवार से आने लगेगा।
विज्ञापन
नेपाल के सीमांत बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बंद की गई भारत-नेपाल सीमा अब खुल गई है। आवागमन सुचारू होने से नेपाल के सीमांत बाजारों में रौनक बढ़ गई है। 9 अप्रैल से सील हुई सीमा 11 अप्रैल को मतदान समाप्त होने के बाद शाम करीब सवा सात बजे खोल दी गई थी, लेकिन रात के कारण ज्यादातर श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल नहीं गए। शुक्रवार को सुबह से ही नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं की चहलकदमी शुरू हो गई।
चक्कर आने से गिरा श्रद्धालु, घायल
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की सीढ़ियों पर चक्कर आने से गिरकर एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। लखीमपुर खीरी के देवरिया का रहने वाला सतीश कुमार (35) पुत्र रामआसरे शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा था कि मुख्य मंदिर की सीढ़ियों पर चक्कर आने से सतीश गिर गया। घायल सतीश को भैरव मंदिर चिकित्सा कैंप में प्राथमिक उपचार कर स्वास्थ्य विभाग के वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि सतीश के सिर में गंभीर चोट है लेकिन वह खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।
अग्रवाल सभा ने लगाया भंडारा
नवरात्र की सप्तमी पर अग्रवाल सभा ने टनकपुर बैराज में स्थित मां दुर्गा देवी के मंदिर में कन्याओं का पूजन कर भंडार लगाया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अग्रवाल सभा के संरक्षक दीनदयाल अग्रवाल, अध्यक्ष महेंद्र बंसल, महामंत्री विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, सुनील सरन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रविमोहन अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।