{"_id":"5c057addbdec224180577644","slug":"191543863005-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसेवा के लिए सम्मानित हुए आरपीएफ जवार धमेंद्र मेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसेवा के लिए सम्मानित हुए आरपीएफ जवार धमेंद्र मेजर
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नवयोग सूर्योदय सेवा समिति ने गोसेवा के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान धमेंद्र मेजर को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने धमेंद्र मेजर को सम्मानित करते उनके कार्य की सराहना की। आरपीएफ टनकपुर चौकी में तैनात जवान धमेंद्र मेजर रेल और अन्य हादसों में घायल गोवंशीय पशुओं की सेवा के लिए अपने वेतन से हर माह दस हजार रुपये खर्च कर गो सेवा के कार्यों में लगा रहता है।
रविवार को शारदा स्नानघाट में आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संगोष्ठी कार्यक्रम में धमेंद्र मेजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, रिटायर्ड शिक्षक कैलास चंद्र लोहनी, डॉ. देवी दत्त जोशी, नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संस्थापक डॉ. नवदीप जोशी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।