{"_id":"5bd34a02bdec226992758936","slug":"191540573698-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन पर पुलिस ने यातायात को किया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन पर पुलिस ने यातायात को किया दुरुस्त
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। थाना पुलिस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाजार में कई जगह पुलिस टीम मुस्तैद कर दी है। टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 4500 रुपये समायोजन शुल्क वसूला।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर एसआई यातायात ज्योति प्रकाश, एसआई हेमंत कठैत और अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सबसे ज्यादा भीड़ वाले स्टेशन बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए बगैर हेलमेट, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने पर, नो पार्किंग, बिना डीएल और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा। टीम में गौरव फुलेरा, राहुल राणा, केदार सिंह, ब्रजमोहन सिंह, मुकेश उपाध्याय, कुलदीप, तुलसी भट्ट आदि शामिल रहे।