{"_id":"5b994c77867a557ff8301f32","slug":"191536773239-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापू में फंसे दो किशोरों और चार युवकों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापू में फंसे दो किशोरों और चार युवकों को बचाया
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। खटीमा से बनबसा स्थित खिलबितिया मंदिर आए चार युवक और दो किशोर हुड्डीनदी के उफान में आने से नदी के बीच टापू में फंस गए। सूचना पर पुलिस के तैराकों और जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें बचाया। उक्त किशोरों और युवकों को बचाने में पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार रात एक बजे तक चला। पुलिस तैराक विनोद सेमवाल और प्रताप गड़िया ने जान जोखिम में डालकर किशोरों और युवकों को बचाया। इस बीच हाथियों की चिंघाड़ सुनकर सभी भयभीत थे।
थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया मंगलवार को खटीमा के आलाविर्दी निवासी बलबीर सिंह (26) पुत्र जगतार सिंह, गुरमीत सिंह (22) पुत्र महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह (18) पुत्र हरभजन सिंह, मनजीत सिंह (19) पुत्र यशवंत सिंह, नवजीत सिंह (14) पुत्र दलवीर सिंह, कृष्ण सिंह (12) पुत्र दलवीर सिंह बनबसा सेना छावनी के पश्चिमी छोर स्थित खिलबितिया मंदिर पिकनिक मनाने आए थे।
शाम के समय लौटते समय अचानक हुड्डीनदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर कम होने के इंतजार में उन्हें काफी रात हो गई। सिग्नल नहीं होने से उनका फोन भी काम नहीं कर पा रहा था। इसी बीच संपर्क होने पर एक युवक ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उक्त किशोरों और युवकों के परिजन भी बनबसा थाने पहुंचे। पुलिस तैराकों ने उक्त किशोरों और युवकों के कमर में रस्सी बांधकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ राजन सिंह रौतेला भी टनकपुर से रेस्क्यू सामग्री आदि लेकर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम में एसआई नैनराम विश्वकर्मा, कांस्टेबल शंकर भट्ट, हरीश नाथ आदि थे। सीओ ने बताया कि उक्त किशोरों और युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।