फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुरानी योजनाओं को हर हाल में 15 सितंबर तक पूरा करें

पुरानी योजनाओं को हर हाल में 15 सितंबर तक पूरा करें

Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुरानी योजनाओं को हर हाल में 15 सितंबर तक पूरा करें
चंपावत। सांसद और विधायक निधि से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने आरडब्ल्यूडी को पुनाबे में बनाए गए बहुउद्देश्यीय भवन, सिप्टी में बनाए गए प्रवेशद्वार, सीएनडीएस को मंच में बनाए गए पीएचसी भवन की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई खंड विकास अधिकारियों, अभियंताओं को कार्यों की जानकारी न होने पर कड़ी फटकार लगाई और पूरी जानकारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला सभागार में डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं में विभागों को शत प्रतिशत धनराशि उपलब्ध हुई है उन पुरानी योजनाओं को हर हाल में 15 सितंबर तक पूरा करें। तय समय में पूर्ण नहीं करने पर जिम्मेदारी तय करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीडीओ एसएस बिष्ट ने बताया कि विधायक निधि से होने वाले कार्यों के प्रस्तावों मांगे गए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होते ही कार्यों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने सभी अधिकारियों को 15 फरवरी तक का लक्ष्य निर्धारित करने और पाटी के 35 ग्राम पंचायतों को कूड़ा निस्तारण की धनराशि से किए गए कार्यों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। डीआरडीए पीडी एचजी भट्ट ने बताया कि सांसद निधि के तहत वर्ष 2016-17 के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं, 2017-18 में 64 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग के अभियंता का स्पष्टीकरण तलब
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने बैठक में लघु सिंचाई के अभियंता के उपस्थित न रहने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और बीडीओ को चेतावनी देते कहा कि कार्यों का लगातार निरीक्षण करें और खराब गुणवत्ता, ढ़िलाई पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए वसूली के लिए आरसी जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed