{"_id":"5b71cc8e42c792224809396d","slug":"191534184590-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना।
डीएम ने चिकित्सालय परिसर में डॉक्टरों के आवासों का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने अस्पताल की पेयजल व्यवस्था भी देखी। इस दौरान ब्लड स्टोरेज सेंटर के साथ ही अन्य विभागों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. उदयशंकर, डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. के त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए।
डीएम ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। वहां सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमएस डॉ. आरके जोशी आदि थे।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर को लेकर बिफरे डीएम, फटकार लगाई
चंपावत। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन के पीछे कूड़े का अंबार देखकर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने कूड़े के ढेर को लेकर सीएमएस को फटकार लगाई और कूड़ेे के निस्तारण के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि बीते सात दिनों से नगरपालिका के स्वेच्छकों की ओर से सफाई न किए जाने के कारण कूड़े के ढेर लगे हैं।