{"_id":"5b13c5f44f1c1b624d8b473c","slug":"191528022516-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में दूर नहीं हुई पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में दूर नहीं हुई पेयजल किल्लत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में टैंकर से पानी भरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बावजूद जिला मुख्यालय में पेयजल किल्लत दूर नहीं हुई है। रविवार को भी प्रभावित इलाकों में टैंकर और पिकअप के जरिये पेयजल आपूर्ति की गई। इसके बावजूद कई लोग हैंडपंप और नौलों से पानी भरने को मजबूर हो रहे हैं।
अपर सहायक अभियंता किशोर पंत ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बावजूद पेयजल स्रोत में खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इस वजह से लोग अब भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोग दूरदराज से नौलों व हैंडपंप से पानी ढो रहे हैं। वहीं मोटर स्टेशन, पिथौरागढ़ रोड, जीआईसी रोड, कनलगांव, मादली, छतार, टनकपुर रोड, गोरलचौड़, तल्लीहाट और मल्लीहाट में विभागीय टैंकर और पिकअप से पानी बांटा गया। बताया कि रौखेत स्रोत में अब भी 70 फीसदी, दुधाधारी, ललुवापानी और छीड़ापानी स्रोत में 40 से 60 फीसदी की कमी आई है।