फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मानसून के दौरान बंद रहेगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

मानसून के दौरान बंद रहेगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

Sun, 03 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मानसून के दौरान बंद रहेगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में मानसून के दौरान रोड कटिंग और चौड़ीकरण का कार्य बंद रहेगा। इसके अलावा मलबे के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के संभावित स्थानों में आवागमन सुचारु बनाए रखने के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।


डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि शासन की ओर से कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड को मानसून के दौरान कटिंग अथवा चौड़ीकरण का कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों में पहाड़ी कटान किया जाना आवश्यक होगा वहां संबंधित एसडीएम की अनुमति लेनी आवश्यक होगी। इसके अलावा स्लाइडिंग जोनों में विशेष सावधानी बरतने और मलबे की समस्या से निपटने के लिए जरूरी उपकरणों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed