{"_id":"5aec97c74f1c1b3b0a8b826b","slug":"191525454791-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर होगा जीजीआईसी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर होगा जीजीआईसी का नाम
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर की मांग पर प्रशासन ने स्थानीय कन्या इंटर कॉलेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर अमल करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य को पीटीए से प्रस्ताव पारित कराकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
समिति पदाधिकारियों ने स्थानीय जीजीआईसी अथवा डिग्री कॉलेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कै. करम चंद के नाम पर करने का प्रस्ताव सोल्जर बोर्ड के माध्यम से शासन-प्रशासन को भेजा था। समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने बताया कि जल्द ही जीजीआईसी पीटीए की बैठक में प्रस्ताव पारित कर खंड शिक्षाधिकारी को भेजा जाएगा। बता दें कि बनबसा चूनाभट्टा निवासी स्व. कै. करम चंद आजाद हिंद फौज के सेनानी रहे। बाद में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। स्वतंत्र भारत में उन्होंने भारतीय सेना में रहकर सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन लगाया। वह भारतीय सेना से आनरेरी कैप्टन के रेंक से सेवानिवृत्त हुए थे। पीटीए अध्यक्ष गोपाल राम उर्फ गोविंद राम ने बताया कि शीघ्र ही पीटीए की बैठक बुलाकर उक्त विषय पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।