{"_id":"5abfc7924f1c1b1a6a8b49d8","slug":"191522517906-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से चारों ओर मां के जयकारों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले से चारों ओर मां के जयकारों की गूंज
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
मां श्री पूर्णागिरि धाम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। करीब 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धाम में गांठ बांधकर मन्नते मांगी। शनिवार को नेपाल के महेंद्रनगर, धनगढ़ी, चितवन, बुटवल, नेपालगंज, बर्दिया, कैलाली आदि दूरस्थ क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की टोलियां दर्शन को पहुंची। वहीं, 24 घंटे श्रद्धालुओं की आवाजाही से क्षेत्र में खासी चहल-पहल बनी है। पूरा मेला क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज रहा है। उधर, शहर के शारदा स्नानघाट में डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस घाट एवं नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही। वहीं पुलिस एवं पीएसी का तैराक दल भी अलर्ट रहा।
कुछ देर बेपटरी रही स्नानघाट एवं नेपाल मार्ग पर यातायात व्यवस्था
पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर नीचे उतरी भीड़ से शनिवार को शारदा घाट एवं नेपाल मार्ग की यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए बेपटरी हुई, लेकिन बाद में सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने कमान संभालकर यातायात नियंत्रित किया। इस बीच मेेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल ने भी पूर्णागिरि धाम, शारदा स्नानघाट एवं नेपाल सीमा पर सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए।
पूर्णागिरि में दगा दे रहा बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क
पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में लगा बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क पल-पल में दगा दे रहा है, इससे श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, बीएसएनएल के जूनियर टेक्निकल अफसर दीपक पासवान का कहना है कि पूर्णागिरि में वीसेट सेटेलाइट मोबाइल टावर लगा है। जिसकी वजह से कभी-कभी सिग्नल टूट रहा है, इस समस्या से वीसेट सेटेलाइट के एसडीओ कार्यालय हल्द्वानी को सूचित किया गया है। जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएसी के तैराक दल ने दो को डूबने से बचाया
शारदा स्नानघाट पर तैनात पीएसी की 31वीं वाहिनी के तैराक दल ने नहाते वक्त नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आए चारबाग लखनऊ निवासी रूपेश (30) पुत्र मिथलेश कुमार और बरेली निवासी पप्पू (21) को डूबने से बचाया। यह दोनों मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए थे। बचाव दल में आन सिंह, मनीष भारद्वाज, राम प्रसाद, रमेश सिंह बिष्ट, नीरज कुमार शामिल थे।